home page

घर में पुराना सामान लाने से पहले 10 बार सोचें, कंगाली में जीना पड़ेगा जीवन

 | 
Think twice before bringing old items into your home; you might end up living in destitution

 mahendra india  news, new delhi
पहले कहावत थी नया नौ दिन, पुराना सौ दिन, यह केवल कहावत है। वैसे घर पर पुरानी वस्तु लेकर आने से पहले सौ बार सोच लें। वैसे आजकल घर को सजाने के लिए पुरानी एंटीक चीजें या सेकंड-हैंड फर्नीचर खरीदने का चलन सा हो गया है, कम रेट में विंटेज लुक पाने के चक्कर में लोग दूसरों का इस्तेमाल किया हुआ सामान  घर ले आते हैं

आपको पता है यही सामान आपके हंसते-खेलते घर की शांति को पल भर में छीन सकता है, हर वस्तु अपने मालिक की ऊर्जा और विचारों को अपने अंदर सोख लेती है.


घड़ी बिगाड़ सकती है आपका समय
ज्योतिषचार्य पंडित एनके शर्मा ने बताया कि घड़ी को वास्तु में इंसान की प्रगति और अच्छे समय का प्रतीक माना गया है. किसी दूसरे व्यक्ति की पुरानी घड़ी घर में लगाना अपने भाग्य को दूसरों के हाथों में सौंपने जैसा है। 

यदि वह घड़ी पुरानी, बंद या सुस्त चलती है, तो परिवार के बनते काम बिगाड़ सकती है. दूसरों की इस्तेमाल की हुई घड़ी घर में टांगने से इंसान की अपनी तरक्की रुक जाती है. 

आपके कार्यालय में सहकर्मियों के साथ अनबन होने लगती है और बिजनेस में अचानक नुकसान झेलना पड़ता है. समय को सही चक्र में चलाने के लिए हमेशा अपने लिए नई और सही चलने वाली घड़ी ही खरीदनी चाहिए.

WhatsApp Group Join Now

WhatsApp Group Join Now

एंटीक सजावटी सामान 
इसी के साथ ही पुराने शो-पीस, पेंटिंग्स या विंटेज धातु का सामान दिखने में बहुत खूबसूरत और आकर्षक लगता है. लोग अक्सर इन्हें घर के मुख्य हॉल में बड़े चाव से सजा देते हैं. 

लेकिन इतिहास और वास्तु दोनों यह मानते हैं कि एंटीक चीजों के साथ एक पुराना इतिहास और कई तरह की सकारात्मक-नकारात्मक भावनाएं जुड़ी होती हैं. 

Discover more