HARYANA में महिला थाना SHO रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB टीम ने 7000 रुपए बरामद किए
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में भिवानी से हैं। जहां पर लिव-इन पार्टनरों का समझौता करवाने को लेकर महिला एसएचओ ने रिश्वत मांगी। इस मामले में 2 साल पहले मामला दर्ज हुआ था। इसी का समझौता करवाने के लिए सात हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।
हरियाणा में 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला; जींद-चरखी दादरी के डीसी भी बदले
👇👇👇👇👇👇
विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों काबू कर लिया। ACB ( हिसार विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने भिवानी महिला थाना की SHO को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी एसएचओ के पास से 7000 रुपए की रिश्वत राशि भी बरामद की है। फिलहाल विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो टीम पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि भिवानी महिला थाना में तैनात SHO कमलेश सरकारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग कर रही थी। शिकायत के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए एसएचओ को रिश्वत लेते काबू कर लिया।
