हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सिरसा में 61 करोड़ 33 लाख रुपये की विकास कार्यों का किया लोकार्पण

 | 
Haryana CM Naib Singh Saini inaugurated development works worth Rs 61 crore 33 lakh in Sirsa
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला सिरसा को करीबन 61 करोड़ 33 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री सैनी ने नवनिर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के साथ ही चार अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 
  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के दो प्रोजेक्ट, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय तथा लोक निर्माण विभाग के एक-एक प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 994.54 लाख की लागत से गुढ़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का जीर्णोद्धार तथा डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 609 लाख रुपए की लागत से डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 2051.13 लाख रुपए की लागत से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में बने नए शिक्षण ब्लॉक नंबर 5 का उद्घाटन किया। 
इसके अलावा उन्होंने 2478.22 लाख रुपये की लागत के निर्मित आधुनिक  पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भवन का भी लोकार्पण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को यथाशीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, BJP प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक डा. मयंक गुप्ता, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, रजिस्ट्रार राजेश बंसल, जिलाध्यक्ष BJP सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष BJP डबवाली रेणू शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, पूर्व MLA रामचंद्र कंबोज, चेयरमेन देव कुमार शर्मा, वेद फुला, सुरेंद्र आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद्र मेहता, शीशपाल कंबोज, रोहताश जांगड़ा, निताशा सिहाग, प्रदीप रातुसरिया, अमन चोपड़ा, मनीष सिंगला, सतीश जग्गा, बलदेव सिंह मांगेआना, रत्नलाल बामणिया, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, राजेंद्र्र कड़वासरा, विकास कालुआना, बिमला सिंवर, शंकर सहित अन्य मौजूद रहे।

News Hub