home page

SIRSA में सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने अफीम सहित बाइक सवार नशा तस्कर काबू किया

 | 
In Sirsa, the CIA staff of the Sirsa Police apprehended a motorcycle-borne drug smuggler with opium

Mahendra india news, new delhi

सिरसा...... नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए बरनाला रोड स्थित बिजली घर के पास से एक युवक को 105.26 ग्राम अफीम और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित कुमार पुत्र शीशपाल निवासी नथोर, जिला सिरसा के रूप में हुई है।सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उनकी टीम लगातार संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रख रही है।

हांसी में भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, हांसी में विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों का को पुलिस ने खदेड़ा

👇👇👇👇👇👇

https://mahendraindianews.com/latest/amidst-massive-commotion-and-a-lathi-charge-in-hansi-cm-s/cid19130050.htm

इसी कड़ी के तहत सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने बरनाला रोड स्थित बिजली घर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिजली घर की तरफ से मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को सामने देखकर युवक अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर वापस भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा से 105.26 ग्राम अफीम बरामद हुई। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group Join Now

\

सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी अथवा किसी अन्य अपराध से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी ।