home page

हरियाणा में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट लगाने की योजना, हरियाणा में यहां के लिए मिली मंजूरी

इससे प्रदेश को मिलेगा बड़ा फायदा 

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
इससे प्रदेश को मिलेगा बड़ा फायदा 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा में जल्द ही एक और 800 मेगावाट थर्मल प्लांट का निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे प्रदेश को काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 26 अक्टूबर को प्रदेश सरकार का 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारत सरकार ने यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट लगाने को मंजूरी प्रदान दी है।

इसके लिए हरियाणा के वासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह थर्मल प्लांट हरियाणा को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

हरियाणा में ये 6 टोल प्लाजा बंद, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने की बड़ी घोषणा

 मुख्यमंत्री मनोहरलाल हरियाणा निवास में प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मीडिया कर्मी संबोधित कर रहे थे। उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल भी उपस्थित थे।