गांव दड़बा कलां के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था, मंदिर में विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने की महादेव की पूजा-अर्चना
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार सुबह 5 से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ लोग शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ा रहे हैं।
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और भोलेनाथ की आराधना करते हैं। यह दिन भगवान शिव की भक्ति, साधना और आशीर्वाद पाने का विशेष अवसर होता है
शिव मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व अवसर पर भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी।
हरिद्वार से 15 वर्ष की खुशी चौधरी 61 लीटर गंगाजल का कांवड़ ले पहुंची, धरतीपुत्रों ने स्कूटी देकर किया सम्मान
👇👇👇👇👇👇
https://mahendraindianews.com/religion/15-year-old-khushi-chaudhary-arrived-from-haridwar-carryin/cid19110665.htm
👇👇👇👇👇👇
