home page

सिरसा के श्री सालासर धाम मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव 27 से, 28 अक्टूबर को दिनभर रहेंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम

सालासर धाम मंदिर यह आयोजित होंगे कार्यक्रम 

 | 
सालासर धाम मंदिर यह आयोजित होंगे कार्यक्रम 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में सुप्रसिद्घ श्री सालासर धाम मंदिर SIRSAमें शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा। श्री रामनाम प्रभात फेरी चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ 27 अक्टूबर को सुबह सवा आठ बजे श्री हनुमत महायज्ञ एवं महालक्ष्मी पूजन से किया जाएगा। सुबह सवा 11 बजे श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा।  

haryana में यहां पर बना देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, 18 लाख रुपये की लागत से बनाया गया

श्री सालासर धाम मंदिर के प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर को सुबह 5 बजे मंगलगान और शहनाई वादन होगा। इसके बाद सवा 5 बजे देहली पूजन होगा। सवा छह बजे बालाजी की रजतमयी मूर्ति का अनावरण होगा, सवा सात बजे स्वर्णमयी बाबा मोहनदास के दरवाजों का अनावरण होगा। प्रात: 8 बजे स्वर्णमयी हनुमानजी महाराज के दरवाजों का अनावरण होगा, साढ़े 8बजे स्वर्णमयी चौकी का अनावरण होगा। 


उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे श्री बालाजी महाराज की चरण पादुकाओं का अनावरण होगा, साढ़े 9 बजे बालरूप हनुमान जी के स्वर्णमयी आभूषणों का अर्पण होगा। प्रात: 11 बजे रजतमयी बालाजी की मूर्ति का अनावरण होगा। दोपहर 12 बजे श्री बालाजी महाराज का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। दोपहर एक बजे रजतमयी श्री हनुमान झांकी का मुहूर्त किया जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now
Manager Sanjay Sharma ने बताया कि इसी दिन दोपहर 3 बजे बाबा मोहनदास जी तोरणद्वार का भव्य अनावरण होगा। इस मौके पर îओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, प्रभु श्याम के परम भक्त मनीष सिंगला के सानिध्य में मुख्य यजमान संजय रेलन व राजीव रेलन मुख्य यजमान होंगे। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को ही सायं सवा तीन बजे बालाजी महाराज की भव्य श्रृंगार आरती व बालाजी महाराज का बाल भोग भंडारा होगा।


 श्री बालाजी महाराज का सवा मण का लड्डïू प्रसाद सायं सवा चार बजे भोग लगाया जाएगा। सायं चार बजकर 14 मिनट पर ग्रहण की वजह से बालाजी महाराज के दर्शन पट बंद कर दिए जाएंगे। जबकि सवा 6 बजे संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।  


श्री सालासर धाम मंदिर के Pradhan Gopal Saraf  ने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव के तीसरे दिन 29 अक्टूबर को सुबह: 6 बजे बालाजी महाराज की भव्य श्रृंगार आरती एवं ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी। इसी दिन सायं 6 बजे भव्य संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। रामायणी परिवार करनाल के प. हरिदत्त शर्मा पाठ वाचन करेंगे। इस मौके पर सवा मण लड्डïू का प्रसाद वितरण होगा। रात्रि साढ़े 9 बजे श्री बालाजी महाराज का रसोई प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव के दौरान भव्य इत्र वर्षा, भव्य पुष्प वर्षा की जाएगी।