आज पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बदलेगा मौसम, ऐसा रहेगा मौसम

 | 
Today the weather will change in Punjab, Haryana, Madhya Pradesh and Rajasthan, the weather will be like this
mahendra india news, new delhi
पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में तापमान फिर बढ़ेगा, जिससे लोगों का गर्मी का अहसास हो सकता है।


आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च और 18 मार्च को हवाएं तेज रहेंगी। इनकी गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। मौसम वैज्ञानिाकें के अनुसार दोनों दिन अधिकतम तापमान 30 से 33 और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री तक रह सकता है। 19 और 20 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश जिलों में भी मौसम ने करवट ली है। यहां कल बादल छाए रहने की उम्मीद है।

एमपी में बरसात की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में तेज गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेंड को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
यूपी-बिहार में मौसम का हाल

यूपी से प्रचंड गर्मी का अनुभव किया गया है, हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश में हल्की बरसात की उम्मीद जताई है. 17 मार्च 2025 से राज्य में गर्मी बढ़ने की उम्मीद है।