मौसम की ताजा रिपोर्ट: आज हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में ऐसा रहेगा मौसम

 | 
Latest weather report: Today the weather will be like this in Haryana, Rajasthan and other states
mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा व राजस्थान के कई एरिया में कई जगह पर तेज हवाएं चली। इसी के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम में आज शुक्रवार यानि 18 अप्रैल 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड) में शुक्रवार 18 और 19 अप्रैल को बारिश के साथ हल्का से मध्यम हिमपात संभव है।

शुक्रवार 18 अप्रैल को पूर्वी बिहार, झारखंड के कुछ भागों और उत्तर पंजाब में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और गुजरात में अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। पश्चिम राजस्थान में 18 अप्रैल को लू से लेकर तीव्र लू की स्थिति बन सकती है। पूर्वी राजस्थान में 19 अप्रैल के बीच और गुजरात में 18 अप्रैल को लू चलने की संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक ट्रफ (दबाव की रेखा) सिक्किम से उत्तर ओडिशा तक पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए, समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊं चाई तक फैली हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम ईरान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। उत्तर पश्चिम राजस्थान में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

दक्षिण-पूर्व राजस्थान से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ फैला हुआ है, जो पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा को पार करता है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी असम में है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी चक्रवाती परिसंचरण है। पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ फैला हुआ है, जो मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजरता है।




 देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, उत्तर तटीय तमिलनाडु और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बरसात हुई। अंडमान-निकोबार, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बरसात हुई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में हल्का से मध्यम हिमपात हुआ।

राजस्थान के कुछ भागों में धूल भरी आंधी और हल्की बरसात दर्ज की गई। विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में भी गरज के साथ हल्की बारिश हुई। पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में लू और तीव्र लू दर्ज की गई।
News Hub