home page

हरियाणा में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अगले 2 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी, इस तारीख को आएगा मानसून...

 | 
हरियाणा में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अगले 2 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी, इस तारीख को आएगा मानसून...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बुधवार प्रदेश का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 

इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी और रात का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने के आसार है। इसका कारण हवाओं की दिशा में बदलाव है।

अब तक मानसून की बात करें तो हिसार, सिरसा, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। पिछले दो दिनों में इन जिलों में अच्छी बारिश हुई है। शेष जिलों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन अब अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।

12 तारीख से फिर सक्रिय होगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। आज हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 जुलाई तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

राज्य में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय नहीं रहेगा।  11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में मामूली कमी आने की संभावना है, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 12 जुलाई से राज्य में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।