home page

कुरूक्षेत्र से प्रत्याशी नवीन जिंदल की संपत्ति जानकर आप हो जाएंगे हैरान, इतनी संपत्ति के मालिक है नवीन जिंदल

 | 
  कुरूक्षेत्र से प्रत्याशी नवीन जिंदल की संपत्ति जानकर आप हो जाएंगे हैरान, इतनी संपत्ति के मालिक है नवीन जिंदल
mahendra india news, new delhi

कुरूक्षेत्र लोकसभा से BJP उम्मीदवार नवीन जिंदल ने नामांकन भरा। इसी के साथ जिंदल ने अपनी संपत्ति का पूरा दिया। नवीन जिंदल के पास 897 करोड़ से अधिक की संपत्ति हैं। उनके पास 886 करोड़ 73 लाख की चल संपत्ति है और 11 करोड़ पांच लाख की अचल संपत्ति है। 


आपको बता दें कि ये संपत्ति नवीन जो नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में दर्शाई है। आपको बता दें कि दिए गये ब्यौरा में मैसर्ज नवीन जिंदल एंड संस एचयूएफ से 692.31 लाख का पर्सनल ऋण भी लिया है। वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक उनकी आय ही करीब 11 करोड़ से 74 हजार करोड़ तक पहुंची। हालांकि उनके पास नकदी महज 7 लाख 3 हजार रुपये है।


आपको बता दें कि उनकी धर्मपत्नी शालू जिंदल ने अपने शपथ पत्र में 11461.75 लाख की चल संपत्ति दर्शाई है। नवीन जिंदल के नाम गौतमबुद्ध नगर नोयडा, यूपी में कृषि व गैर कृषि भूमि भी है।

नवीन जिंदल के पास कुल संपत्ति -करीब 897 करोड़

नकदी - 7 लाख 3 हजार रुपये
आभूषण - 33 करोड़ 28 लाख कीमत

निवेश -राष्ट्रीय बचत योजना, PPF, पोस्ट ऑफिस, म्यूचल फंड,
चल संपत्ति - 886 करोड़ 73 लाख
अचल संपत्ति -11 करोड़ 5 लाख