home page

हरियाणा में इन जिलों मे बरसात को लेकर अलर्ट, जानिए मौसम को लेकर बड़ी खबर

 | 
 हरियाणा में इन जिलों मे बरसात को लेकर अलर्ट, जानिए मौसम को लेकर बड़ी खबर 
mahendra india news, new delhi

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम को लेकर अपडेट दिया है। विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान में अगले तीन घंटों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला में जिलों में कहीं-कहीं तेज हवायों व गरजचमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बरसात की संभावना बताई है। 

हरियाणा प्रदेश में मौसम आमतौर पर 8 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान  उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने तथा बीच-बीच में आंशिक बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की उम्मीद है। 

परंतु एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 6 जून रात्रि से 7 जून के दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी जिलों में कुछ एक स्थानों पर गरजचमक व हवाओं  के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बरसात की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित परंतु इस के बाद मौसम खुश्क व गर्म संभावित।

हरियाणा राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार रात्रि को कई जगह पर बरसात हुई। इसी के साथ तेज आंधी चली। आंधी चलने से कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के पोल गिर गये। इससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। 


मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है।हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में वीरवार यानि 6 जून को धूलभरी आंधी चलने के साथ बरसात होगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के शेष भाग, कर्नाटक के शेष भाग, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भाग, तेलंगाना के कुछ और भाग, तथा तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ भाग, तथा दक्षिण-पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले 2 दिनों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।पश्चिम मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से जुड़ता हुआ चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है।

WhatsApp Group Join Now

पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पूर्व असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात संभव है।

लक्षद्वीप, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। उत्तरपूर्वी बिहार, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बरसात संभव है।