हरियाणा के इस जिले में पहली बार अरूट महाराज की जयंति पर निकलेगी शोभा यात्रा: अरोड़ा

हरियाणा के सिरसा में आगामी 30 मई को अरूट महाराज की जयंति धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती के उपलक्ष्य में ही 29 मई की सांय 3 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सर्वसमाज के लोगों की बढ़चढक़र भागीदारी रहेगी। इसमें 36 बिरादरी के लोगों को शोभा यात्रा का न्यौता दिया गया है।
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी क युनिटी (गैर राजनीतिक संगठन) के जिलाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सिरसा में प्रथम बार अरूट महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में 29 मईकी सांय 3 बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा श्याम बगीची मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण करते हुए अरोड़वंश चौक पर आकर संपन्न होगी। शोभायात्रा के विचार बारे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने हनुमानगढ़ में अरूट महाराज की जयंति पर शोभा यात्रा देखी थी। जिसपर उनके मन में विचार आया कि क्यों न सिरसा में भी शोभा यात्रा निकाली जाए।
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी क युनिटी के विधानसभा अध्यक्ष सुरजीत अरोड़ा ने बताया कि यह शोभा यात्रा उनकी एक पहल है। शोभा यात्रा का उद्देश्य है कि लक्ष्य से भटकी युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन कर उसे समाज की मु यधारा से जोड़ना। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी बुजुर्गों का स मान करना भूल गई है, इसलिए युवाओं को संस्कारवान बनाया जाएगा।
एडवोके मोहनलाल ने सर्वसमाज से अपील की कि इस शोभा यात्रा में बढ़चढ़ कर सहयोग करते हुए भाग लें और अरूट महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रेस प्रवक्ता एडवोकेट मोहनलाल, मनोहर सचदेवा, विधानसभा महासचिव नरेश बजाज, आदित्य खट्टर, रांझा राम बठला, जतिन नागपाल, रोहन मक्कड़, हर्ष अरोड़ा, बलदेव कटारिया सहित अन्य क यूनिटी पदाधिकारी उपस्थित थे।