home page

मैदानी इलाकों में बरसात, पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने से गिरा पारा, आज भी कई प्रदेशों में होगी बरसात

जानिए आने वाले 24 घंटे में कहां पर कैसा रहेगा मौसम 

 | 
जानिए आने वाले 24 घंटे में कहां पर कैसा रहेगा मौसम 

mahendra india news, new delhi

मैदानी इलाकों में बरसात हुई है। इसी के साथ साथ पहाड़ी एरिया में बर्फबारी हो रही है। इससे पारा गिरने लगा है। जिससे ठंड का असर बढऩे लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में भी मौसम के अंदर बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा फोर्ब्सगंज, मालदा, अक्षांश 24 डिग्री उत्तर, देशांतर 89 डिग्री पूर्व, अक्षांश 20 डिग्री उत्तर, देशांतर 89ए पूर्व, विशाखापत्तनम, नलगोंडा, रायचूर, वेंगुर्ला और अक्षांश 16ए उत्तर और देशांतर 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। 

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू संभाग और इससे सटे पाक पर है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पंजाब पर है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर है।

दक्षिणपूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और केरल के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण। इसके प्रभाव से 17 अक्टूबर तक एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है जो और अधिक तीव्र हो सकता है और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। तमिलनाडु तट और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बरसात हो सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी कोंकण और गोवा और रायलसीमा में हल्की बरसात संभव है।

WhatsApp Group Join Now


देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पंजाब, उत्तर पश्चिम राजस्थान, जम्मू संभाग और कश्मीर में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान में छिटपुट ओलावृष्टि हुई। लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।