हरियाणा में बदलेगा मौसम, 8 जिलों में बरसात, आज कई जिलों में बढ़ेता तापमान

 | 
Weather will change in Haryana, rain in 8 districts, temperature will increase in many districts today
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में इस हफ्ते में कई बार मौसम बदला है। जिससे तेज हवाएं चलने के साथ बरसात हुई, वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में एक बार फिर से शुक्रवार शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। इससे फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित प्रदेश के आठ जिलों में बरसात देखने को मिली। फरीदाबाद में तेज हवाओं के बीच पेड़ टूट कर गिर गए। 

गर्मी के इस मौसम में हरियाणा प्रदेश के अंदर शुक्रवार को सिरसा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां पर तेज धूप और लू चलते तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंच गया है। अब आने वाले 2 दिनों के अंदर मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 19 मई से फिर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश में बरसात हो सकती है।

इन इलाकों में हुई बरसात
आपको बता दें कि प्रदेश के यमुनानगर, कैथल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, पंचकूला, सोनीपत में शुक्रवार को वर्षा हुई। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं आया है। फरीदाबाद में 50 से 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी के बीच कई पेड़ उखड़ गए। पेड़ उखड़ कर वाहनों पर गिरने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

WhatsApp Group Join Now


 मौसम विज्ञानियों की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में बरसात की चेतावनी जारी की गई थी। दूसरी तरफ दिन के समय लू चलने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

News Hub