home page

हरियाणा में हांसी से BJP विधायक पर जानलेवा हमला, तनाव के चलते भारी Police बल तैनात

 | 
 हरियाणा में हांसी से BJP विधायक पर जानलेवा हमला, तनाव के चलते भारी Police बल तैनात 

Haryana के हांसी में BJP MLA विनोद भ्याना Truck यूनियन के विवाद में पहुंचे थे। जिन पर बदमाशों ने Pistol तान दी। और गोली मारने की कोशिश की। 
जानकारी के मुताबिक हांसी में तोशाम रोड पर वक्फ बोर्ड की 6 हजार गज जमीन है। इस जमीन पर करीब 100 साल से Truck यूनियन ने कब्जा किया हुआ था।

16 साल पहले 4 लोगों ने जमीन को लीज पर लिया था। वह इसका किराया भी दे रहे थे। 5 दिन पहले प्रशासन ने Truck यूनियन से कब्जा छुटवा लिया।
प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में Truck यूनियन व ऑटो मिस्त्रियों ने शनिवार सुबह अपनी दुकानें बंद रखीं। Truck यूनियन ने हांसी के MLA विनोद भयाना से संपर्क किया। 

इसके बाद BJP MLA पहुंच गए। इसी दौरान एक बदमाश ने MLA पर दोनाली बंदूक तान दी।

Truck यूनियन के सदस्यों के अनुसार, एक अन्य युवक पिस्तौल लिए हुए MLA की तरफ आ गया। उसने MLA पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने युवक के हाथ पर पत्थर मार दिया। 

इससे उसकी Pistol नीचे गिर गई। इसके बाद मौके पर Truck यूनियन के सदस्यों की भीड़ बढ़ती देखकर सभी बदमाश फरार हो गए। वहीं दीवार तोड़कर Truck यूनियन ने उस जमीन पर फिर से अपना कब्जा कर लिया और वहां अपने Truck खड़े कर दिए। 

WhatsApp Group Join Now

घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में Police बल मौके पर पहुंच गया। लोगों ने Pistol को Police के हवाले कर दिया। 

मौके पर पहुंचे DSP धीरज कुमार व SHO सिटी को Truck यूनियन के पूर्व प्रधान संजय कसाना ने लिखित में शिकायत दी। मामले में Police छानबीन करने में जुट गई है।