home page

बढ़ रहा है गुलाबी ठंड का असर, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

जानिए आने वाले समय में कैसा रहा मौसम 

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
जानिए आने वाले समय में कैसा रहा मौसम 

mahendra india news, new delhi

मौसम में ठंड का असर बढऩे लगा। रात्रि के समय में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का प्रयोग करने लगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहेगा।

आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ को छोडक़र देश में कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं है, जिसे पाकिस्तान के पश्चिमी हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थान पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात हुई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा. जबकि पुणे, मुंबई और अहमदाबाद मध्यम श्रेणी में थे।