home page

हरियाणा का सिरसा पंाच हजार लाइटों से होगा जगमग, शहर की सभी खराब स्ट्रीट लाइट बदली जाएंगी: गोबिंद कांडा

भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने नारियल फोड़ कर घंटाघर चौक से की अभियान की शुरूआत
 | 
भाजपा नेता गोबिंद ​​​​​​​कांडा ने नारियल फोड़ कर घंटाघर चौक से की अभियान की शुरूआत

mahendra india news, new delhi
सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि 5 हजार लाइटों से सिरसा शहर रोशन होगा। इसी के साथ ही सभी खराब स्ट्रीट लाइटें बदली जाएंगी। सरकार ने  शहर के सौंदर्यकरण के लिए  100 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने घंटाघर चौक से लाइटें बदलने के  अभियान की शुरूआत नारियल फोडक़र की। इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं सुनी। गली अरोड़ा सुनारो वाली के लोगों की शिकायत  सुनकर उन्होंने नगर परिषद के ईओ से कहा कि आधी रह गई गली के टेंडर जारी कर जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाए।


इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का घंटाघर चौक पहुंचने पर पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी और वार्डवासियों स्वागत किया। इसके बाद गोबिंद कांडा ने नारियल फोडक़र और बटन दबाकर हाईमास्क लाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विधायक गोपाल कांडा नगर के विकास कार्यो को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। विधायक के  प्रयास से पांच हजार लाइटों से सिरसा शहर रोशन होगा  साथ ही सभी खराब स्ट्रीट लाइटें बदली जाएंगी। सरकार ने  शहर के सौंदर्यकरण के लिए  100 करोड़ रुपये दिए है। 


उन्होंने कहा कि  रामनगरिया से सांगवान चौक और महाराजा अग्रसेन चौक से महाराणा प्रताप चौक पर   स्ट्रीट लाइट के नए पोल लगाए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से नगर के पार्क ो का   कायाकल्प होगा। इतना ही नहीं जो सडक़े क्षतिग्रस्त हो चुकी है उन सडक़ों का  पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक  शहर में  100 करोड़ के विकास कार्यों के टैंडर लगाए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now


सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के प्रयासों से मुख्यमंत्री ने  नगर परिषद को 100 करोड़ की ग्रांट दी है।  इस मौके पर उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को लाइटें बदलने के साथ-साथ सभी चौक-चौराहों पर लगी हाई मास्ट लाइट के खंभों पर तिरंगा लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। गोबिंद कांडा ने 100 करोड़ रूपये ग्रांट देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया। इस मौके पर गली अरोडा सुनारोवाली के लोगों ने शिकायत की कि ठेके दार आधी गली बनाकर गया है आधी गली कच्ची पड़ी है ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ईओ से कहा कि जल्द ही टेंडर लगाकर इस गली का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाए। अंत में अमित सोनी और वार्ड वासियों ने इसके लिए कांडा बंधुओं का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर  पर  अनिल गनेरीवाला, जय सिंह कुसुुंभी, अमित चुघ, नवदीश गर्ग, विधायक के पीए हरिप्रकाश शर्मा, विजय यादव, देवेंद्र सोनी, प्रदीप मित्तल, विजय तोला, विक्की सोनी, तरुण सोनी, ललित सोनी, पवन सोनी, प्रमोद सोनी, मदन लाल सोनी, संदीप सोनी,दीपक सोनी,चंद्रशेखर उर्फ चीनू सोनी ,रजत सोनी, सुमित सोनी, महेंद्र सोनी, बॉबी सोनी, बृजमोहन सिंगला, सुभाष शर्मा, बबली फुटेला,  पूर्ण चंद अरोड़ा, किशन सैनी, मुकेश सोनी, दिनेश सैन, अशोक सैन, गुलजार बंगाली, कुमार शर्मा, देवेंद्र खुराना, जितेंद्र मोंगा, भजनलाल कंबोज, गुरमीत सिंह, धीरज सोनी, हरिराम आदि मौजूद थे।