home page

अब ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

कई प्रदेशों में होगी बरसात, बढ़ेगा ठंड का असर 

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
कई प्रदेशों में होगी बरसात, बढ़ेगा ठंड का असर 

mahendra india news, new delhi

मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। ठंड का असर अब तेजी से बढऩे लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बरसात संभव है।

देश के अधिकांश हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। 14 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढऩे और 16 नवंबर के आसपास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर से जुडक़र एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बरसात हुई। बिहार के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया। गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में रहा।