home page

अब आने वाले समय में ऐसा रहेगा मौसम, जानिए अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से यहां तक फैला

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से यहां तक फैला

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी मौसम के अंदर बदलाव रहेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण पूर्व और निकटवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर की ओर बढऩे की संभावना है। इसके प्रभाव से 8 नवंबर के आसपास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु पर चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। 7 नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने की उम्मीद है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप और ओडिशा के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बरसात संभव है। हमें दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी सुधार की उम्मीद नहीं है। यह गंभीर श्रेणी में ही रहेगा। 

देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।