home page

सिरसा के राजेंद्र मोहन गुप्ता बने सर्वसम्मति से जिला प्रधान, गुरदीप सिंह सैनी बने चेयरमैन

 | 
Sirsa's Rajendra Mohan Gupta unanimously became the district head, Gurdeep Singh Saini became the chairman
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में हरियाणा स्टेट पेंशनर समाज जिला सिरसा इकाई की एक बैठक (संबंधित ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर फेडरेशन रजि.-1020) रिटायर्ड प्रिंसीपल बलदेव सिंहकी अध्यक्षता में हुई। इस बैठक का उद्देश्य पूर्व के कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का गठन करना था। 


सिरसा इकाई के कोषाध्यक्ष राजकुमार खुंगर ने बताया कि सर्वप्रथम वर्ष 2022-24 का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया और सभा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। सभा में सर्वसम्मति से राजेंद्र मोहन गुप्ता को जिला प्रधान, संरक्षक रिटायर्ड प्रिंसीपल बलदेव सिंह, चेयरमैन गुरदीप सिंह सैनी, महासचिव अजीत सिंह रंगा, कृष्ण सिवाच को उप प्रधान, राजकुमार खुंगर को कैशियर, रामेश्वर दास व मदन नारंग सहसचिव के रूप में नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

चेयरमैन गुरदीप सिंह सैनी ने मांगों बारे बताया कि पेंशन धारकों को 65 साल, 70 वर्ष 75 साल व 80 साल होने पर पेंशन में 5 प्रतिशत अतिरिक्त वृद्धि की जाए और मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जाए। कम्यूट की राशि 10 साल पूरा होने पर न काटी जाए। सेवानिवृत्त्ति वाले वर्ष 6 महीने पूरे होने पर एक इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाए। ग्रेजुएटी केंद्र सरकार की तर्ज पर 20 से 25 लाख की जाए। इन मांगों को लेकर एक शिष्टमंडल जल्द मुख्यमंत्री हरियाणा से मिलेगा। इस मौके पर राज्य उपप्रधान रमेश पुरी, गुरमीत सिंह, रघुबीर चंद, सुरेश कुमार, गुरजंट सिंह, रामभगत, सुशील बागड़ी, लाभ सिंह, छटीराज, प्रीतपाल सिंह, सुभाष चंद्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now