home page

haryana में इंग्लैंड से आया ऐसा ट्रैक्टर जो पराली की बनाएगा गांठे, 1 करोड़ 10 लाख रुपये का अनोखा ट्रैक्टर

 रूस से 1 करोड़ 7 लाख रुपये की बेलर मशीन भी मंगवाई, खासियत जान के आप हो जाएंगे हैरान

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
 रूस से 1 करोड़ 7 लाख रुपये की बेलर मशीन भी मंगवाई, खासियत जान के आप हो जाएंगे हैरान

mahendra india news, new delhi

पराली का आज के समय प्रबंधन करना बहुत जरूरी हो गया है। पराली का प्रबंधन करने के लिए किसान तरह तरह के तरीके अपना रहे हैं। प्रबंधन करने में किसान जागरूक भी हो रहे हैं। किसान पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों से वाकिफ हो चुके हैं।  किसान अब पराली को अवसर के रूप में मान कर चल रहे हैं। अब पराली का प्रबध्ंान करने के लिए हरियाणा के कैथल जिले के कौल गांव निवासी बलबीर उर्फ बीरो इंग्लैंड से टै्रक्टर मंगवाया है। इसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस ट्रैक्टर की कीमत है 1 करोड़ 10 लाख रुपये हैं। 

इसी पराली प्रबंधन के काम में तेजी लाने के लिए रूस से 1 करोड़ 7 लाख रुपये की बेलर मशीन भी मंगवाई गई है। खास बात यह है कि इंग्लैंड के ट्रैक्टरों में  एसी चलता है और महंगी गाडय़िों में मिलने वाला सनरूफ भी इसमें लगा हुआ है। ट्रैक्टर और बेलर के सभी नियंत्रण देखने के लिए केबिन में ही एक एलईडी डिस्प्ले लगाया गया है। 

आपको बता दें कि बीरो ने खेत में खड़े फोनों को जलाने की बजाय उनका सदुपयोग कर पैसे कमाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इंडिया में उपलब्ध मशीन छोटी थी और कार्य पूरा करने में काफी समय लेती थी।  उनका मनोबल ऊंचा था और इरादे मजबूत थे, इसलिए उन्हें रूसी मशीन पसंद आ गई। 

haryana के इस गांव से 12वीं पास करते ही युवा चले जाते हैं विदेश में नौकरी
किसान बीरा ने बताया कि यह ट्रैक्टर कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट पर लिया है. कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, वह पराली की गांठें बनाकर कंपनी को देगें। यह मशीन 5 मिनट में एक एकड़ की फसल की गांठें बनाएगी। सारे दिन में 100 एकड़ भूमि में यह मशीन अपना कार्य बड़ी आसानी से कर सकती है। मशीन को चलाने के लिए इंग्लैंड से एक शक्तिशाली ट्रैक्टर मंगवाया गया। यह ट्रैक्टर अपने आप  अद्भुत है।  

राजस्थान और हरियाणा की मंडियों में किस फसल के क्या है रेट, जानिए किस फसल में आई तेजी

हरियाणा के सिरसा में कृषि विज्ञान केंद्र के जिला कॉडिनेटर डा. देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि पराली का आज के समय प्रबंधन करना बहुत जरूरी है। पराली जलाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति कमजोर होती है। इसी के साथ पर्यावरण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है। इसके लिए परानी न जलाकर प्रबंधन करें।