home page

अक्टूबर माह में गर्मी होने की यह है वजह, कुछ समय बाद बदलेगा मौसम, होगी बरसात

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

mahendra india news, new delhi

अभी दिन के समय में तेज धूप व रात्रि के समय गुलाबी ठंड पडऩे लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पारे में यह बढोतरी अक्टूबर हीट की वजह है, जब मानसून देर से विदा होता है तो आमतौर पर इस तरह का मौसम बन जाता है। इसकी वजह से अगले सप्ताह कई प्रदेशों में बारिश का अनुमान है। इस बारिश के साथ ही मौसम तेजी से करवट बदलेगा और लोगों को अचानक ठंड का अहसास शुरू हो सकता है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी रेखा 27 डिंग्री उत्तर अक्षांश, 85 डिग्री पूर्व देशांतर, रक्सौल, डाल्टनगंज, कांकेर, रामागुंडम, बीजापुर, बैंगलोर और 16 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70 डिग्री पूर्व देशांतर से होकर गुजरती रहती है।


मौसम की संभावित गतिविधि
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक तमिलनाडु, उत्तरी केरल, दक्षिणी कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

रायलसीमा, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, और तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों में, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और ओडिशा से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल होती जा रही हैं। 

पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से बिहार तथा अप हिमालय पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवर्ती क्षेत्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व असम तक फैला हुआ है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बरसात हुई। केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बरसात हुई।

आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, लक्षद्वीप, दक्षिणी असम और मणिपुर में हल्की बरसात हुई। पंजाब में अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के दमोह में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 दर्ज किया गया।