home page

हरियाणा राजस्थान में घरों के अंदर बनने वाली राबड़ी करती है लू और हीट वेव से बचाव, जानिए घर पर इसे बनाने की विधि

 | 
 हरियाणा राजस्थान में घरों के अंदर बनने वाली राबड़ी करती है लू और हीट वेव से बचाव, जानिए घर पर इसे बनाने की विधि
नौतपा में गर्मी से लू का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। तेज़ गर्म हवाओ के साथ लू व हीट वेव की समस्या सबसे ज्यादा हो जाती हैं। राजस्थान व हरियाणा में घरों के अंदर बनने वाली राबड़ी से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है बल्कि लू से भी बचाव होता है। 

आपको बता दें कि राबड़ी पेय राजस्थान और हरियाणा में सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह मुख्यत: गर्मियों में पी जाती है क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखती है। राबड़ी अपने आप में ही कई तरह की रेसिपी है। रोटी के साथ भी खूब मजा आता है। छाछ मिलाकर पीने में यह और भी टेस्टी हो जाती है।

ये हैं फेमस राबड़ी
घाट की राबड़ी- यह जौ के आटे से बनाई जाती है।
मोठ की राबड़ी- यह मोठ के आटे से बनाई जाती है।
बाजरे की राबड़ी- यह बाजरे के आटे से बनती है। बाजरे की राबड़ी सबसे अधिक फेमस है।
कुटड़ी राबड़ी- यह बाजरे या गेहूं को मोटा मोटा कूटकर बनायी जाती है।

इस गर्मी के सीजन में सबसे ज्यादा बाजरे की राबड़ी बनती है। बाजरे की राबड़ी बनाने के बारे में बता रहे हैं क्योंकि सबसे ज्यादा फेमस है। 

एक मग छाछ(300 मिली ग्राम छाछ)
एक छोटी कटोरी बाजरे का आटा0
एक चम्मच नमक (स्वादानुसार) बाकि नमक ज्यादा ही बढिया लगता है इसमें।
एक मग पानी

इनको अब एक हांडी लेकर उसमें छाछ, आटा और नमक तीनों को अच्छी तरह मिला ले यानि मिक्स करके मिला लें। ताकि कोई गुठली ना रह जाये। अब इस मिक्सर को हांडी में भर लिजिए और साथ ही एक मग पानी भी डाल दें। अब इस हांडी को तेज धूप में रख दें। सारे दिनभर के लिये।

WhatsApp Group Join Now

अब शाम को देखेंगे तब इस हांडी में ऊपर ऊपर पानी रहेगा और आटा नीचे पैंदे में जमा हो जाएगा। अब इस पानी को दुसरी हांडी में डालकर अच्छे से पका लें। जब ये पानी खूब उबलने तब वो बचा हुआ घोल(आटा) भी इसमें डाल दें। और थोड़ी देर और पका लीजिये। इस दौरान चम्मच चलाते रहे वरना मिश्रण फट सकता है। जब सारा मिश्रण पक जाये तब हांडी चूल्हे से उतार दें। राबड़ी तैयार है।

राबड़ी बनाने की जो प्रक्रिया होती है इससे इसमें बिल्कुल हल्का सा अल्कोहल बन जाता है। इससे राबड़ी पीने से नींद खूब आती है। राबड़ी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ गुणकारी भी होती है। यह बीयर की तरह शरीर को ठंडा रखती है।