मौसम : आज कई प्रदेशों में संकट के बादल; गरज के साथ जोरदार बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मानसून सक्रिय होने से बुधवार यानि 18 सितंबर को भी कई प्रदेशों में भारी बारिश होगी। गरज के साथ जोरदार बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल पर बना गहरा डिप्रेशन धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे अगले 12 घंटों के दौरान इसके कमजोर होकर डिप्रेशन में तब्दील होने की उम्मीद है। इसके बाद यह अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा।
निजी स्काईमेट एप के मुताबिक समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका फिरोजपुर, पटियाला, शाहजहांपुर, बलिया, गहरे दबाव के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल के उत्तर-पूर्व की ओर जा रही है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक नया पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी धुरी समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर है और अक्षांश 28 डिग्री उत्तर के उत्तर में 60 डिग्री पूर्व की ओर है।
उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बात करें तो अगले 24 घंटे को दौरान, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश संभव है।
दक्षिण बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बरसात हो सकती है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। गुजरात, उत्तराखंड, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बरसात संभव है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में मध्यम से भारी बरसात हुई। उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बरसात हुई। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बरसात हुई। उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बरसात हुई।