मौसम अपडेट : दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कल इन प्रदेशों में गरज के साथ होगी भारी बारिश
इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
मानसून की द्रोणिका सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान इसके अपनी सामान्य स्थिति के करीब बने रहने की उम्मीद है। भारतीय क्षेत्र में मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर 18 डिग्री उत्तर में शियर ज़ोन स्थित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। समुद्र तल पर अपतटीय द्रोणिका गुजरात से उत्तरी केरल तट तक पश्चिमी तट के साथ चलती है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात संभव है।
झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत ,ओडिशा के कुछ भागों पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, गुजरात के पूर्वी भागों और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बरसात संभव है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश हुई।
मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बरसात हुई है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात हुई।
इसी के साथ ही गुजरात उत्तर मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान के पश्चिमी भागों, दिल्ली, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बरसात हुई।