home page

हरियाणा की बड़ी खबर, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज

ये लगाए गये गंभीर आरोप
 | 
ये लगाए गये गंभीर आरोप

mahendra india news, new delhi

HARYANA से बड़ी खबर आ रही है। एक महिला ने  हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित 20 अन्य लोगों ने मारपीट व जान से मारने की धमकी व छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गये हैं। यानि हरियाणवी गायक एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने हरियाणवीं गायक मासूम शर्मा, उसके भाई विकास व दीपक, पिता बालकराम, माता शुकंतला, हरिओम व प्रवीन और 20 अन्य व्यक्तियों पर ने उसके साथ मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं मासूम शर्मा की माता ने दूसरे पक्ष के तीन व्यक्तियों पर उनके म्यूजिक स्टूडियों में घुसकर तोड़फोड़ करने व मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। 

समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना ने बताया कि जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ मासूम शर्मा, विकास और दीपक ने छेड़छाड़ की है और मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसलिए केस दर्ज कर लिया है। 

इस पर HARYANA पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर पहले भी महिला ने छेड़छाड के आरोप लगाए थे, लेकिन उस मामले में समझौता हो गया था।


वहीं हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की मां शुकंतला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका रांझा नाम से म्यूजिक स्टूडियो है। जहां पर गांव का ही पूनम, शाबो व प्रवीन घुस गए और इसके बाद वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद जब उनका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।  पुलिस ने पूनम, शाबो व प्रवीन के खिलाफ हमला करने व तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है।
 

WhatsApp Group Join Now