home page

सिंचाई पानी की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 घंटे जाम लगाने सिरसा जिले के किसान भी थे शामिल

भिरानी थाना में दो दर्जन नामजद व 60 से अधिक अन्य किसानों पर केस दर्ज 

 | 
भिरानी थाना में दो दर्जन नामजद व 60 से अधिक अन्य किसानों पर केस दर्ज 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा की सीमा के साथ लगते राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंचाई पानी की मांग को लेकर छह घंटे जाम लगाने वाले किसानों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें सिरसा जिले के भी किसान शामिल थे। जिन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाने पर दो दर्जन नामजद व 60 से अधिक किसानों पर केस दर्ज किया है। 


आपको बता दें कि भिरानी पुलिस ने सिंचाई पानी की मांग को लेकर हिसार दिल्ली नेशनल हाइवे पर भिरानी गांव में मुख्य सडक़ रोककर चक्का जाम करने पर केस दर्ज किया है। इनमें बजरंग सहारण पुत्र बलवीर सहारण, रवि बंसल पुत्र देशराज, सुभाष पुत्र धर्मपाल पूनिया, सुनील मंडेवाल उर्फ कालू पर केस दर्ज किया है। इसी के साथ साथ बसंत बैनीवाल, संजय काक, सुरजीत जांगड़ा, संदीप बैनीवाल, ओमप्रकाश कारेला, संदीप कारेला, सुनील नेहरा के दर्ज किया।


इसी के साथ दीवान साहरण नारायण खेड़ा, सिरसा, विनोद सहारण नारायण खेड़ा, भरत नारायण खेड़ा सिरसा, सुनील बेनीवाल, राजेंद्र जालंधरा पूर्व सरपंच भिरानी, रणजीत दुहारिया मूंदडय़िा, लीलू गरवान डाबड़ी, मनीष पूनिया डाबड़ी, सतीश पूनिया डाबड़ी, मोहित पुनिया डाबड़ी, जयवीर पूनिया डाबड़ी, विनोद सहारण डाबडी, अशोक पुनिया डाबड़ी, राजकुमार थालोड़ डाबड़ी, धर्मवीर बैनीवाल उर्फ फौजी, भूप सिंह जांगड़ा, विक्रम धाधी, नरेश श्योराण एन्ड पार्टी हरियाणा व करीब 60 70 अन्य व्यक्तिपर केस दर्ज किया है। 

WhatsApp Group Join Now


तहसीलदार भादरा, थाना अधिकारी कविता पूनिया व सिंचाई विभाग के एसई द्वारा बजरंग  सहारण व उसके साथियों से वार्ता की गई व समझाइस की गई मगर सभी अपनी मांग पर डटे रहे हैं, तत्पश्चात पुन:वार्ता की गई ओर वार्ता सफल होने पर रास्ता चालू किया गया। भिरानी पुलिस ने धारा 283 ,143 भादस में मुकदमा दर्ज कर जांच थाना अधिकारी द्वारा की जा रही है।