हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज सिरसा में, शहीद सूबेदार बलदेव सिंह के घर जाएंगे मुख्यमंत्री

सिरसा - मुख्यमंत्री नायब सैनी का आज शनिवार को दो दिवसीय दौरा
शहीद सूबेदार बलदेव सिंह के घर जाएंगे मुख्यमंत्री
शहीद के घर जाकर शोक प्रकट करेंगे मुख्यमंत्री
सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए हैं बलदेव सिंह
शाम 5.30 बजे सिरसा पहुचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी का रात्रि ठहराव भी सिरसा में रहेगा
नशे के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के लिए प्रदेश में साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जा रही है जो पांच अप्रैल को हिसार से शुरू हुई थी और इसका समापन 27 अप्रैल को सिरसा जिला में होगा। इस यात्रा को 27 अप्रैल की सुबह छह बजे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शहीद भगत सिंह स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
शहीद को पिछले वर्ष 2024 में ही उन्हें पदोन्नति मिली
शहीद सूबेदार बलदेव सिंह मूल रूप से एयरफोर्स सिरसा के सामने स्थित मीरपुर कॉलोनी के रहने वाले थे। उनके परिवार के मुताबिक सूबेदार बलदेव सिंह मार्च 2021 में जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स की 18वीं रेजिमेंट में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए। इसके बाद पिछले वर्ष 2024 में ही उन्हें पदोन्नति मिली थी। इसके बाद वह सूबेदार बन गए।
कुमार पोस्ट पर थी तैनाती, वहां तबीयत बिगड़ी
जानकारी के अनुसारसूबेदार बलदेव सिंह की ड्यूटी लद्दाख में सियाचिन के नॉर्थ ग्लेशियर में कुमार पोस्ट पर थी। वह शनिवार रात्रि को भली-भांति सोए थे। इसके बाद जब रविवार सुबह उठे तो उनकी तबीयत खराब हो गई। पहले उन्हें को उल्टी हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि घबराहट हो रही है।
इलाज के दौरान शहीद हो गए
तबीयत खराब होने पर सेना के जवान उन्हें तुरंत इमरजेंसी मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहा पहुंचकर सूबेदार ने सीने में दर्द होने की बात कही। इसके बाद चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। मगर, संडे की सुबह 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।