home page

Haryana : हरियाणा में JJP नेता हत्या मामले में सरकार से व्यापारियों ने की ये मांग, साथ ही दी ये बड़ी चेतावनी...

 | 
 Haryana : हरियाणा में JJP नेता हत्या मामले में सरकार से व्यापारियों ने की ये मांग, साथ ही दी ये बड़ी चेतावनी...

Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के हांसी शहर में बदमाशों ने जेजेपी नेता और रविंद सैनी हीरो एजेंसी के मालिक की सिर-छाती और पैर में गोली मारी थी। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। सैनी को बुधवार शाम को उनके रविंद सैनी हीरो एजेंसी शोरूम के बाहर ही गोलियां मारी गई थी। वहीं स्वजनों ने अब सैनी का शव लेने से इंकार कर दिया है। शहर व प्रदेश के व्यापारी उनके परिवार को 1 करोड़ के मुआवजे और सरकारी जॉब की मांग पर अड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि जिस समय गोलियां मारी गई, वह शोरूम के बाहर मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। उनका गनमैन शोरूम के अंदर बैठा हुआ था। गनमैन को ड्यूटी में लापरवाही और बदमाशों पर गोली न चलाने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार इस घटना का अंजाम देने वाले 4 बदमाश शामिल थे। जिनमें से 3 फायरिंग करने शोरूम पर आए। चौथा बिना नंबर की बाइक पर उनको भगाकर ले गया। 3 बदमाशों के शोरूम की तरफ आते और वारदात के बाद चौथे के साथ भागते की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

सैलजा बोली- हरियाणा में गुंडाराज
हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने लिखा- अराजकता के सिर पर ताज, हरियाणा में गुंडाराज। भाजपा का 'सुशासन' हरियाणा में जंगलराज' का नया नाम बन गया है।

हांसी में नेता रविंद्र सैनी की दिनदहाड़े हत्या हो जाती है, और लाडवा में खुद भाजपा नेता के घर पर बदमाश धड़ल्ले से 6 राउंड फायरिंग करते हैं। यह है भाजपा का 'विकास' मॉडल, जहां कानून-व्यवस्था राम भरोसे है।

WhatsApp Group Join Now

हांसी के नागरिक अस्पताल में भारी संख्या में व्यापारी जमा हो गए हैं। वहीं परिजनों ने कहा कि अभी तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। इसलिए वह शव नहीं लेंगे। उनके समर्थन में आए व्यापारियों ने मांग की कि परिवार को एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।

हिसार में 4 दिन में 3 व्यापारियों को मिल चुकी धमकी
हिसार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यहां पहले इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग हुई। बदमाश बाइक पर आए और सरेआम फायरिंग के बाद हथियार लहराते हुए भाग निकले। इसके बाद ऑटोमोबाइल और तिरपाल व्यापारी को धमकाकर फिरौती मांगी गई।

इसके विरोध में व्यापारियों ने पहले प्रदर्शन किया। इसके बाद 5 दिन पहले पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर के साथ पूरा बाजार बंद कर धरना दिया। इसके बावजूद अचानक यह हत्या हो गई। व्यापारियों ने सरकार को पूरे हरियाणा बंद की चेतावनी भी दी थी। 

शोरूम के पास जिस जगह पर रविंद्र ‎सैनी की गोली मारी गई,‎ वहां चली हुई गोलियों के चार खोल ‎बरामद हुए हैं। घटना स्थल पर खून भी‎ बिखरा हुआ था। फोरेंसिक टीम व‎ पुलिस की स्पेशल जांच टीम ने करीब‎ 2 घंटे तक घटना स्थल का निरीक्षण‎ किया।

घटनास्थल से जरूरी सबूत‎ जुटाए गए। नजदीकी भवनों में लगे‎ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।‎जिन सीसीटीवी में आरोपियों की ‎रिकॉर्डिंग हुई, कब्जे में ली गई हैं। एसपी‎ मकसूद अहमद, डीएसपी हेडक्वार्टर‎ धीरज कुमार आदि मौके पर मौजूद रहे।‎

हांसी सर्व व्यापार मंडल के व्यापारियों और मृतक JJP नेता रविंद्र सैनी के परिजनों ने फैसला लिया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। कल हांसी बंद किया जाएगा। सर्व व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग, सर्व व्यापार मंडल हांसी के प्रधान बजरंग बंसल और व्यापारी नेता प्रवीण तायल ने कहा कि सरकार परिवार को 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी दे।