हरियाणा समेत कई प्रदेशों में आज हवाएं व गरजचमक के साथ होगी भारी बरसात, जानिए कैसा रहेगा मौसम

 | 
 हरियाणा समेत कई प्रदेशों में आज हवाएं व गरजचमक के साथ होगी भारी बरसात, जानिए कैसा रहेगा मौसम

mahendra india news, new delhi

हरियाणा में शुक्रवार रात्रि को कई स्थानों पर बरसात हुई। इसी के साथ शनिवार सुबह से ही मौसम बदलाव हुआ है। 
मानसून एक तरफ वापस लौट रहा है। इसी बीच हरियाणा समेत कई प्रदेशों में फिर से मौसम के अंदर बदलाव होगा। जहां पर हवाएं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं बरसात होगी। मौसम को लेकर हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने  पूर्वानुमान में बताया गया है कि  हरियाणा राज्य में  8 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान अरबसागर की तरफ  से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में 5 अक्टूबर  से 7 अक्टूबर के मध्य बीच बीच  में हवाएं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बरसात संभावित । इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। परन्तु 8 अक्टूबर बाद राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की उम्मीद है। 
----------------------

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान से वापस चला गया है।

WhatsApp Group Join Now

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के बचे हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश पर है जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ रेखा म्यांमार तट से होते हुए उत्तरी अंडमान सागर तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।

इसके प्रभाव से 4 अक्टूबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मालदीव क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

अगले 24 घंटे को दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बांग्लादेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

झारखंड, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

News Hub