home page

गोगामेडी में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का किया गया अंतिम संस्कार, सबकी आंखे हो गई नम

अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़ 

 | 
file photo

mahendra india news, new delhi

राजस्थान के गोगामेड़ी में वीरवार शाम को राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार किया गया। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए राजपूत भवन लाया गया। इसके बाद गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए श्री भवानी निकेतन स्कूल और कॉलेज में रखा गया। 

सुखदेव सिंह पार्थिक देह गोगोमेड़ी पहुंची। लोगो ने नम आंखे सभी लोगों की हो गई। सर्व समाज के लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किये। सड़क के दोनों किनारे अंतिम दर्शनों के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी। 

 

 

इससे पहले जयपुर से पार्थिव देह सीकर चूरू से तारानगर, व साहवा सहित अनेक स्थानों से होते हुए गांव गोगामेड़ी पहुंची। इसके बाद सुखदेव सिंह पैतृक गांव गोगामेड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें सर्व समाज के लोग शामिल हुए। 


बंद का असर देखने को मिला
सुखदेव सिंह की हत्या के बाद कई शहरों में आज भी बंद का असर देखने को मिला है। खासकर जिस रूट से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पार्थिव देह रवाना हुई उन उन एरिया में भारी भीड़ सड़कों पर दिखी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अंतिम दर्शन करने लगी लंबी कतारें लगी थी।  अलवर, भीलवाड़ा समेत, बारां, जयपुर समेत कई जिलों में लोगों में आक्रोश दिख रहा है। 

WhatsApp Group Join Now