हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम, तीन दिन झमाझम होगी बरसात

मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई हिस्सों में कल वीरवार यानि 30 जनवरी से 1 फरवरी तक हल्की बरसात, गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
इसी के साथ ही अगले 2 दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद हफ्ते के अंत तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में पिछले दो दिनों से गिरावट आ रही है। हरियाणा, राजस्थान में कई स्थानों पर पाला जमने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज सोमवार यानि 27 जनवरी को मौसम ऐसा रहेगा। 29 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है।
पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 150 नॉट तक की कोर हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर पश्चिम भारत में प्रचलित है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 3 से 4 डिग्री तक गिर गया। देश के अधिकांश भागों से घना कोहरा समाप्त हो गया है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई और उसके बाद कम से कम अगले 4 दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ।
अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और धीरे-धीरे गिरावट आएगी। जबकि 4 दिनों के दौरान तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति संभव है।