home page

सिरसा के शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित

 | 
Annual sports competition organized at Shah Satnam Ji College of Education, Sirsa
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में स्थित शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ  एजुकेशन में मंगलवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से करवाई गई। खेलकूद प्रतियोगिता  की विधिवत शुरुआत प्राचार्या डॉ. रजनी बाला के द्वारा किया गया। 

Annual sports competition organized at Shah Satnam Ji College of Education, Sirsa
खेलकूद प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों की 100 मीटर दौड़, रस्सीकूद, लंगडी दौड़,मटका दौड़, नीबू च मच दौड़, रस्साकसी, शॉट पुट,जैवलिन थ्रो व बोरी दौड़ कराई गई। वहीं स्टाफ सदस्यों में महिलाओं ने मटका दौड़ व पुरुषों ने निंबु दौड़ में भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कियों में बी.एड. प्रथम वर्ष की प्रीतम पाल कौर और लड़कों में इसी कक्षा के कासप्रीत को बेस्ट एथलीट चुना गया। 

Annual sports competition organized at Shah Satnam Ji College of Education, Sirsa

कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक प्रो. सुरेश कुमार के द्वारा किया गया। जबकि प्रतियोगिता व्यास्थापक संदीप सिंह रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मोना सिवाच,भरत सिंह और गुरजोत कौर ने निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व है। खेलों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल हमेशा मित्रता की भावना से खेलना चाहिए, शत्रुता की भावना से नहीं। हार और जीत की भावना के साथ खेल नहीं खेलना चाहिए। खेलों से छात्रों में धैर्य,सहनशीलता, आत्मविश्वास पैदा होता है। सभी खिलाड़ियों ने खेल पूरे जोश,उत्साह, आनंद, उमंग और अनुशासन के साथ खेलों में भाग लिया। इस अवसर पर सभी स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।


- यह रहे परिणाम
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में राजेंद्र प्रथम, कासप्रीत ने दूसरा व गुरमीत और संदीप ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में प्रथम मनजीत, द्वितीय खुशप्रीत व तृतीय प्रीतम पाल
कौर रही। लड़कों की नींबू दौड़ आशीष, समीर व काशप्रीत ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इस खेल के लड़कियों में नेहा ने पहला, प्रीतम ने दूसरा व भावना और पूजा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट लड़कों में प्रथम राकेश, दूसरा मोहित, तीसरा संदीप सिंह रहा। वहीं लड़कियों में संतोष, प्रीतम व करण पाल कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक लड़कों में प्रेमचंद, राकेश व राजेंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 

WhatsApp Group Join Now

Annual sports competition organized at Shah Satnam Ji College of Education, Sirsa

लड़कियों में प्रथम संतोष, द्वितीय सिमरन व तृतीय करण पाल कौर रही। बोरी दौड़ लड़कों में प्रथम कासप्रीत, दूसरा गुरमीत व संदीप व सतप्रीत ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। लड़कियों में प्रथम खुशप्रीत, द्वितीय मंजीत व तृतीय प्रीतम पाल रही। मटका दौड़ लड़कियों में प्रथम स्थान संतोष, दूसरा नेहा,तीसरा प्रीति ने हासिल किया। रस्सी कूद में पहला पूजा,दूसरा प्रीतम व तीसरा मंजीत कौर ने हासिल किया। लगड़ी दौड़ लड़कों में प्रथम कासप्रीत, दूसरा राजेंद्र, तीसरा राकेश ने प्राप्त किया। लड़कियों में प्रथम मंजीत कौर, दूसरा प्रीतम कौर व तीसरा स्थान नेहा ने प्राप्त किया।