home page

इन राज्यों में अगले 2 दिन जारी रहेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

घने कोहरे के बीच बारिश ने बढ़ाई मुसीबत 
 | 
घने कोहरे के बीच बारिश ने बढ़ाई मुसीबत 

mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में घने कोहरे के बीच बरसात ने मुसीबत बढ़ा दी है। बरसा के बाद तापमान में गिरावट आई है और गलन बढ़ गई है। कोल्ड वेव के साथ ही बरसात और बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर के साथ ही सारे उत्तर भारत के लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है, कोहरे और बरसात की वजह से ट्रेन परिचालन और विमान सेवा भी प्रभावित हुई हैं. 


इन प्रदेशों में अगले 2 दिन जारी रहेगी शीतलहर
सर्द मौसम का सितम अभी जारी है और बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शीतलहर का सितम अभी जारी रहेगा। आईएमडी ने यह भी चेतावनी दी कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।  पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को, वहीं कुछ हिस्सों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग एरिया में ठंडे दिन से लेकर बहुत ठंडे दिन रह सकते हैं.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 24 घंटे में ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वी विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, haryanaऔर उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति संभव है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति संभव है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना है।