home page

देश के पीएम मोदी आज राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे, पश्चिम बंगाल में ईडी की रेड

26 जनवरी को लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट
 | 
26 जनवरी को लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट

mahendra india news, new delhi

देश के जम्मू कश्मीर में 26 जनवरी को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। हर जगह पर चौकसी बढ़ा दी गई है।  श्रीनगर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां पर वाहनों की तलाशी की जा रही है। 


युवा महोत्सव में होंगे शामिल 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के नासिक में होने वाले इस महोत्सव में एक लाख से अधिक युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। इस कार्यक्रम का थीम युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा रखा गया है। आपको बता दें कि दरअसल आज स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती है। देश के सभी 750 से ज्यादा जिलों में युवा महोत्सव से जुड़े भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के साथ ही देश के तमाम स्कूलों और कॉलेज में भी आयोजन होंगे। 


पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा
आपको बता दें कि शुक्रवार को देश के पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई में अटल सेतु का उद्घाटन करने जा रहे हैं। मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला ये पुल समंदर पर बना देश का सबसे लंबा पुल है। यहां पर 17 हज़ार 840 करोड़ की लागत से तैयार इस पुल की आधारशिला भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही रखी थी और पुल का उद्घाटन भी वही कर रहे हैं। 

पश्चिम बंगाल में ईडी की रेड
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम कोलकाता में तीन स्थानों पर छापेमारी की। इसमें अग्निशमन विभाग के मंत्री सुजीत बोस, विधायक तापस राय और वर्तमान पार्षद सुबोध चक्रवर्ती के घर पर रेड की है। 

WhatsApp Group Join Now

ईडी की टीम पहुंची 
नगर निगम नौकरी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के घर पहुंची। अप्रैल 2023 में, कोलकाता हाईकोर्ट ने नगर पालिकाओं की भर्ती में अनियमितताओं की जांच करने का निर्देश सीबीआई को दिया था।