Digvijay Singh Chautala: दिग्विजय सिंह चौटाला की लगन रंधावा से हुई शादी अपने घर लगन को लेकर पहुंचे दिग्विजय

mahendra india news, sirsa हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के पोते व अजय सिंह चौटाला के बेेटे दिग्विजय सिंह चौटाला व पंजाब की लगन रंधावा से शादी के बंधने में बंध गये हैं। गुरुग्राम के होटल में दिग्विजय सिंह चौटाला ने लगन के वर माला डाली। इस शाही शादी में अनेक वीवीआइपी पहुंचे। इससे पहले फार्म हाउस से दूल्हा बनकर दिग्विजय सिंह चौटाला अपनी दुल्हनियां लेने के पहुंचे।
उपमुख्यमंत्री भी नाचते हुए नजर आए
इस शाही शादी को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही है। बुधवार रात्रि को शादी से पहले शादी से जुड़ी कई रस्में निभाई गईं। दिग्विजय चौटाला की शादी को लेकर उनके परिवार वालों के साथ उनके दोस्तों का भी भारी जमावड़ा रिहा। चौटाला परिवार के सदस्य खूब नाचते हुए दिखाई दिए। अपने छोटे भाई की शादी में हरियाणा के मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी बारात में खुशी में नाचते हुए नजर आए। इस दौरान उनके रिश्तेदार, निजी मित्र गण साथ रहे। शादी के बाद वापस दिग्विजय सिंह चौटाला अपने फार्म हाउस लगन को लेकर पहुंचे।
लगन के दादा पंजाब में रहे हैं मंत्री
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला की शादी पंजाब के अमृतसर की रहने वाली लगन कौर रंधावा से हुई है। लगन के दादा पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
शादी समारोह की वीडियो फोटो वायरल
बुधवार रात्रि गुरुग्राम में दिग्विजय सिंह चौटाला व लगन रंधावा की शादी हुई। शादी समारोह की अनेक वीडियो इंटरनेट पर वीडियो वायरल हुई है। जिसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नाचते हुए नजर आ रहे हैंं। इसी के साथ भव्य शादी की अनेक फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई है।
ये हैं दिग्विजय सिंह चौटाला
दिग्विजय सिंह चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के पोते हैं। मौजूदा हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई हैं। दिग्विजय चौटाला, अजय सिंह चौटाला और विधायक नैना सिंह के बेटे हैं। वहीं ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं। दिग्विजय चौटाला इस समय जननायक जनता पार्टी के महासचिव हैं। इसके अलावा हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। वह काफी जाने-माने हैं।