home page

गुरुवार को कर लें ये चमत्कारी उपाय, तिजोरी में लग जाएगा रुपयों का ढेर

इस दिन ये करने से धन, कर्ज, रिश्ते और सेहत से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती 
 | 
 इस दिन ये करने से धन, कर्ज, रिश्ते और सेहत से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती 

mahendra india news, new delhi

वैसे तो सातों दिनों का अपना अपना महत्व है। मगर गुरुवार का दिन सबसे अलग है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं और जिंदगी में आ रही समस्याएं दूर होती हैं, 

आपको बता दें कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन के कुछ विशेष उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों को अगर विधिपूर्वक किया जाए, तो धन, कर्ज, रिश्ते और सेहत से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं। 


गुरुवार के दिन रखें व्रत 
पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि गुरुवार के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पूरा दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु का स्मरण करें। इसी के साथ ही, इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं। अगर आप पूर दिन व्रत नहीं रख सकते, तो आप दिन में सिर्फ एक बार भोजन भी कर सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now

पीली वस्तु करें दान
आपको बता दें कि हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। गुरुवार के दिन किसी भी जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि सोने, हल्दी, चना, पीले फ और गुड़ जैसी पीली चीजों का दान गुरुवार के दिन करने से जिंदगी से दुखों का नाश होता है। इस दिन जरूरतमदं को पीली चीजों का दान करना चाहिए,  ऐसा करना शुभ मान जाता है।  

धारण करें पीले वस्त्र 
आपको बता दें कि गुरुवार के दिन पीला रंग बहुत ही शुभ होता है। इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के वस्त्र पहनें। अगर पीले रंग के कपड़े धारण नहीं कर सकते, तो इस दिन पीला रुमाल या कोई कपड़ा भी पास रख सकते हैं.। गुरुवार के दिन बृहस्पति मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन मंत्रों का जाप आपका भाग्य चमका सकता है. इतना ही नहीं, इससे व्यक्ति के कर्ज की समस्या समाप्त हो सकती है।  

गुरुवार के दिन जाएं मंदिर
आपको बता दें कि आर्थिक समस्या से गुजर रहे व्यक्तियों को गुरुवार के दिन मंदिर जाए, इस दिन मंदिर जाने से व्यक्ति की धन की समस्या समाप्त होती है। वैसे तो गुरुवार के दिन किसी भी मंदिर में जा सकते हैं, लेकिन विष्णु या बृहस्पति देव के मंदिर में जाने से ज्यादा फायदा होता है।