आने वाले 24 घंटे में यहां पर होगी बरसात, मौसम में तेजी से होगा बदलाव

दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है
 | 
दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है

mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के हिस्सों पर है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 7 नवंबर की रात से पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है। दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बरसात संभव है। 3 नवंबर तक पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। हमें दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी सुधार की उम्मीद नहीं है. दिल्ली और एनसीआर का वायु प्रदूषण बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहेगा।


देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हुई। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। छत्तीसगढ़ और दक्षिण राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बरसात हुई। दिल्ली का वायु प्रदूषण बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में रहा।

WhatsApp Group Join Now
News Hub