हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर समेत अन्य प्रदेशों में ऐसा रहेगा मौसम
May 21, 2025, 07:11 IST
| 
मौसम में पिछले दिनों के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी का असर प्रतिदिन बढ़ रहा है। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तरी भारत के प्रदेशों में भंयकर गर्मी पड़ रही है। मौसम कल यानि मौसम 21 मई 2025 को भी बदलाव होने की उम्मीद है। दिल्ली के लोगों को अगले तीन दिनों में इससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 मई तक दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बरसात और गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ मौकों पर हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है, जिसके साथ धूल भरी आंधी भी आ सकती है। राहत की बात है कि अगले सात दिनों तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है।
हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बार बार बदलाव आने की संभावना है। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में 20 मई को तथा दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में 21 मई को कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव तथा बारिश की संभावना बन रही है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार