हरियाणा के सिरसा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

 | 
Women empowerment program organized under Mission Shakti by the Women and Child Development Department in Sirsa, Haryana

mahendra india news, new delhi

महिला एवं जिला परियोजना अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी, तो वे अपने जीवन से जुड़ी सभी फैसले स्वयं लेने में सक्षम बनेंगी। इसके लिए जरुरी है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हों और आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हों। डा.दर्शना सिंह ने वीरवार को विभाग की ओर से मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कही। 

कार्यक्रम में स्वयं समूह सहायता समूह व किसान महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढाओ की  शपथ भी दिलवाई गई। डा. दर्शना ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही उनके कर्तव्यों बारे भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि महिला सशक्त है तो वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है। महिला का सशक्त होना उसे समाज में उनके वास्तविक अस्तित्व को बनाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को समान वेतन, कार्य-स्थल में उत्पीडऩ के खिलाफ कानून, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कानून आदि अधिकार दिए गए हैं।

Women empowerment program organized under Mission Shakti by the Women and Child Development Department in Sirsa, Haryana


कृषि विज्ञान केंद्र से विशेषज्ञ डा. रेणु ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज का मजबूत व सशक्त बनाने का आधार है। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक प्रारूप को वारिस्त करते हुए महिलाओं की आकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना सिरसा से दर्शना देवी ने महिलाओं को क्राइम, महिला हेल्पलाइन, यातायात नियमों व सुरक्षा संबंधी कानूनी पहलूओं की जानकारी दी। वन स्टाप सेन्टर से मंजू ने  महिलाओं को अपने निर्णय स्वयं लेने बारे जागरुक किया।  महिला किसानों को समान काम समान वेतन के अधिकारों बारे जागरुक किया। 

WhatsApp Group Join Now


इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरुक किया। जिला बाल सरंक्षण अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर ने महिलाओं को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच संचालन सुपरवाईजर सुशमिता ने किया। इस कार्यक्रम में मनदीप कौर,पूनम, दिक्षा, बलजीत, यशपाल, पायल, सौरभ आदि उपस्थित थे।

News Hub