हरियाणा में फिर से बदलेगा मौसम: अगले 2 दिन मौसम को लेकर ये अलर्ट जारी

इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी और रात्रि का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने के आसार है। इसका कारण हवाओं की दिशा में बदलाव है।
अब तक मानसून की बात करें तो हिसार, SIRSA, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। पिछले दो दिनों में इन जिलों में अच्छी बारिश हुई है। शेष जिलों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन अब अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।
12 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बुधवार यानि दस जुलाई से मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। आज हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 जुलाई तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
हरियाणा प्रदेश में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय नहीं रहेगा। 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में मामूली कमी आने की संभावना है, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 12 जुलाई से राज्य में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।