home page

WHO की चेतावनी ने, इस वर्ष 2025 में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

 | 
WHO warns, there will be record breaking heat this year 2025
mahendra india news, new delhi

पिछले वर्ष गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इसको लेकर विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने अभी से चेतावनी दी कि इस साल 2025 में भी गर्मी का असर जारी रहेगा। ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होने के बजाय बढ़ा है, जिससे भविष्य के लिए और अधिक गर्मी "लॉक" हो गई है। 2024 में सबसे गर्म साल बनने का अनुमान है, जो 2023 को पीछे छोड़ देगा।


आपको बता दें कि यूके मेट ऑफिस के मुताबिक 2025 भी वैश्विक औसत तापमान के हिसाब से 3 सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो सकता है। यह 2024 और 2023 के ठीक पीछे रहेगा।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नए वर्ष के संदेश में कहा कि पिछले दस सालों में अब तक के सबसे गर्म वर्ष दर्ज किए गए हैं, जिनमें 2024 भी शामिल है। उन्होंने इसे "जलवायु संकट- वास्तविक समय में" करार दिया। वैश्विक तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी की घटनाए अधिक बार और तीव्र हो रही हैं। अगर इसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह जलवायु संकट की ओर ले जाएगा।


आपको बता दें कि 2024 में पूर्वानुमानित ला नीना प्रभाव नहीं देखा गया। आमतौर पर, ला नीना के कारण महासागरीय तापमान में गिरावट होती है, जिससे गर्मी कम हो सकती थी। अब 2025 की शुरुआत में इसका छोटा प्रभाव और उसके बाद श्वहृस्ह्र-न्यूट्रल स्थिति महासागरीय तापमान को पर्याप्त रूप से कम करने में सक्षम नहीं हो पाएगी। अगर अन्य कारकों में भी बदलाव नहीं होता है, तो 2025 भी 2024 की तरह गर्म रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now