विश्व हृदय दिवस: रक्तचाप की रोकथाम के घरेलू उपाय ये हैं, जोखिम से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह

जिंदगी के प्रति सकारात्मक सोच से नहीं होगा हृदय रोग अभिषेक सिंह
 | 
जिंदगी के प्रति सकारात्मक सोच से नहीं होगा हृदय रोग अभिषेक सिंह

mahendra india news, new delhi

सिटी हेल्थ केयर एंड न्यूरो रिसर्च सेंटर एंड ग्लेनमार्क कंपनी ने मिलकर विश्व हृदय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डा. अभिषेक सिंह, डा. पंकज पालीवाल और डा. विकास ने मिलकर विश्व हृदय दिवस पर व्यक्ति को रक्तचाप की रोकथाम के घरेलू उपाय बताए। 


डा. सिंह ने बताया कि विश्व में पहली बार विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना को world heart day मनाने का विचार आया। इस विचार पर उन्होंने एक रिपोर्ट पेश की, जिसे अपना लिया गया और वर्ष 2000 में हृदय दिवस मनाया गया। वैश्विक मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। 


रिपोट्र्स के अनुसार 30 से कम आयु के लोगों में हृदय रोग संबंधित गंभीर समस्याएं होने लगती हैं, जो कि जानलेवा हो सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ हृदय रोगों के जोखिम से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। डा. अभिषेक सिंह ने बताया मिक हृदय रोगों में स्ट्रोक, जन्मजात हृदय दोष, हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, पेरिकार्डियल बहाव, रुमेटिक हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, एनजाइना आदि शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now

सुबह के समय नाश्ते में ब्रेड की जगह खाएं गेहूं का दलिया, आपकी सेहत को होंगे 5 जबरदस्त फायदे

केला और सोया समेत यह 9 चीजों से हड्डियां होंगी मजबूत, शरीर बन जाएगा लोहा

अगर आप हरी मिर्च ज्यादा खा रहे हैं तो हो जाए सावधान, वरना कई परेशानियों से आप नहीं बच पाएंगे

ह्दय की इन गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हालांकि लोगों को हृदय रोगों की गंभीरता का तब तक पता नहीं चलता, जब तक वह इससे पीडि़त न हो जाएं। इस कारण लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल सितंबर माह में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। डा. सिंह ने स्वस्थ दिल के लिए टिप्स देते हुए बताया कि संतुलित डाइट लें। 


इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और नमक की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। ज्यादा नमक वाला खाना ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, जो आगे चलकर दिल की बीमारियां पैदा करता है। बॉडी मास्क इंडेक्स के अनुसार ही शरीर के वजन को मेंटेन करना भी जरूरी है। किसी भी प्रकार की हल्की एक्सरसाइज करने से दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद मिल सकती है। 

अगर किसी व्यक्ति को बीड़ी सिगरेट पीने या ज्यादा Liquor पीने की आदत है, तो तुरंत छोड़ देना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। दिल की बीमारियां अक्सर तनाव के कारण भी होती हैं, इसलिए जिंदगी के प्रति एक अच्छी सोच रखनी चाहिए। अगर आप तनावमुक्त जीवन जिएंगे, तो हार्ट हेल्दी रहेगा और बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा।

News Hub