home page

सिरसा की राम कालोनी गली नंबर एक का 40 वर्ष पुराना विवाद गोबिंद कांडा के प्रयास से सुलझा

गली का पक्का निर्माण हुआ शुरू, लोगोंं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई की पुष्प वर्षा

 | 
गली का पक्का निर्माण हुआ शुरू, लोगोंं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई की पुष्प वर्षा

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में बरनाला रोड स्थित राम कालोनी की गली नंबर एक का 40 वर्ष पुराना विवाद आखिरकार वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के प्रयास से सुलझ गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया साथ ही पुष्पवर्षा कर सभी का सम्मान किया। गली को पक्का करने का कार्य भी गोबिंद कांडा ने शुरू करवाया।  सभी ने एक दूसरे को बधाई दी, इस गली के बनने से छह कालोनियों के हजारों लोगों और वाहन चालकों को अब परेशानी का सामना नहीं करना होगा। इस शुभ कार्य के लिए सभी ने गोबिंद कांडा का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दें कि बरनाला रोड स्थित राम कालोनी की गली नंबर एक की गली कच्ची है जिसके एक ओर एक मैरिज पैलेस है तो दूसरी ओर राजकीय महिला महाविद्यालय की चारदीवारी है। यह गली कच्ची है जो 40 साल से चले आ रहे विवाद के चलते पक्की नहीं हो पा रही थी। इस गली से होकर राम कालोनी,  डीसी कालोनी, एडीसी कालोनी, गुरूनानक नगर, जीटीएम कालोनी के लोगों का आना जाना लगा रहता है पर कच्ची गली होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, बारिश के दिनों में परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती थी। गली निर्माण को लेकर आसपास के लोग गोबिंद कांडा ने मिली।  


उन्होंने इस बारे में मैरिज पैलस के मालिक अमरजीत सिंह और उनके भाई इंद्रजीत सिंह से मिले। साथ ही इस बारे में प्रशासन को भी अवगत करवाया। इसके बाद में मौके पर एक पंचायत बुलाई जिसमें मैरिज पैलस के मालिक अमरजीत सिंह और उनके भाई इंद्रजीत सिंह, वार्ड पांच की निवर्तमान पार्षद सुमन शर्मा, हरवंश नारंग, टेकचंद सुखीजा, हरि सिंह गोदारा,  जगदीश बांसल, अनिल कुंद्रा,  सतपाल मेहता, महेश मेहता  आदि शामिल हुए। आपसी गिले शिकवे दूर हुए और 40 सालों से गली को लेकर चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। सभी ने एक दूसरे को इस कार्य के लिए बधाई दी और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। लोगो ंने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा की सम्मान किया। लोगों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। गोबिंद कांडा ने मौके पर ही गली निर्माण का कार्य शुरू करवाया।  

WhatsApp Group Join Now

हरवंश नारंग ने बताया कि इस गली से होकर राम कालोनी,  डीसी कालोनी, एडीसी कालोनी, गुरूनानक नगर, जीटीएम कालोनी के लोगों का आना जाना लगा रहता है पर कच्ची गली होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, बरसात के दिनों में परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती थी। गली के पक्का बनते ही सारी परेशानी दूर हो जाएगी। इस शुभ कार्य के लिए सभी ने गोबिंद कांडा का आभार व्यक्त किया।