सिरसा के गांव बप्पा स्कूल में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
Awareness program organized on the occasion of World Red Cross Day at Bappa School in Sirsa village
mahendra india news, new delhi

सिरसा के गांव बप्पा में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता नरेश कुमार ग्रोवर ने की, जिन्होंने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस संस्था के इतिहास, उद्देश्य, सिद्धांतों और मानवीय कार्यों से परिचित करवाया।
नरेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि रेडक्रॉस की स्थापना हेनरी ड्यूनेंट द्वारा 1863 में की गई थी। उन्होंने 1859 में सोलफेरिनो के युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की दुर्दशा देखकर इस संस्था की नींव रखी। इसके फलस्वरूप 1864 में पहला जेनेवा कन्वेंशन हुआ, जिससे अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस आंदोलन की शुरुआत हुई।
हर वर्ष 8 मई, हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन पर विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है, ताकि मानवता की सेवा में लगे लोगों को सम्मानित किया जा सके और लोगों को सेवा, सहानुभूति और दया जैसे मूल्यों के लिए प्रेरित किया जा सके इस अवसर पर नरेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि रेड क्रॉसने मानवता निष्पक्षता तटस्थता स्वतंत्रता स्वैच्छिक सेवा आदि का कार्य करती है बच्चों को रेडक्रॉस द्वारा किए जाने वाले कार्यों जैसे आपदा राहत, रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाएं, युद्धकालीन सहायता आदि की जानकारी दी गई।
यह बताया गया कि रेडक्रॉस न केवल युद्ध के मैदान में बल्कि प्राकृतिक आपदाओं, महामारी, भुखमरी और स्वास्थ्य संकट के समय भी सक्रिय भूमिका निभाती है।


विद्यालय के छात्रों ने "मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ" ली।छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए आगे आएं और रक्तदान, आपदा राहत, और सेवा कार्यों में भाग लें।
  का उद्देश्य था विद्यार्थियों को सेवा, संवेदना और सहानुभूति जैसे मानवीय मूल्यों से जोड़ना, ताकि वे आने वाले समय में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

News Hub