home page

तीन प्रदेशों में बीजेपी की बड़ी जीत ने साबित किया पीएम नरेंद्र मोदी ही देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता:गोबिंद

 2024 में भाजपा की जीत तय हो गई 

 | 
 2024 में भाजपा की जीत तय हो गई 

mahendra india news, new delhi


हरियाणा के सिरसा में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने  कहा कि तीन प्रदेशों में बीजेपी की बड़ी जीत ने साबित कर दिया गया है कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 में भाजपा की जीत तय हो गई है। यह निर्विवादित सत्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है।


गोविंद ने रविवार को मीडिया में जारी बयान के अंदर कहा है कि  मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत प्राप्त हो रहा है यानि वहां पर भाजना  बहुमत से सरकार बनाएगी। इन राज्यों के चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, इन चुनाव में परिणाम 3-1 से भाजपा के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि  यह निर्विवादित सत्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। भारत के मन में मोदी हैंऔर मोदी के मन में भारत है।  

यह भाजपा के लिए एक सकारात्मक संकेत है, पार्टी हर राज्य में बढ़त ले रही है। भाजपा वोट शेयर और सीट शेयर दोनों में सभी राज्यों में आगे हैं।  रुझानों से पता चलता है कि  देश को प्रधानमंत्री मोदी और उनकी गारंटी पर विश्वास है।  इन चुनावों में यह स्पष्ट तौर पर उभरा है कि लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं और पीएम मोदी के विकास और गरीब कल्याण में विश्वास रखते हैं।  जनता ने एक बार फिर  कांग्रेस की गारंटियां फेल कर दी है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगी है, विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, उतना ही मोदी जी निखर कर आए, उतना ही कमल खिला। उन्होंने  मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा और मोदी में आस्था व्यक्त करने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Group Join Now