home page

हरियाणा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, हरियाणा-पंजाब के इन जिलों को मिलेगा फायदा

इस ट्रेप कर र$फ्तार 320 किलोमीटर प्रतिघंटा और औसत गति 250 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी
 | 
 इस ट्रेप कर र$फ्तार 320 किलोमीटर प्रतिघंटा और औसत गति 250 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी

mahendra india news, new delhi

देश में सड़कों का जाल बिछ रहा है, इसी के साथ ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के साथ नई ट्रेन चलाने की सुविधा दी जा रही है। हरियाणा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जी हां ये सच है, अब इसी कड़ी में 7-हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना के तहत दिल्ली-अमृतसर रेल मार्ग पर 350 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से बुलेट ट्रेन चलाने की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।


आपको बता दें कि इस कॉरिडोर में दिल्ली से अमृतसर को जोड़ने वाला एचएसआर कॉरिडोर करीबन 474.772 किलोमीटर लंबा है। यह दिल्ली HARYANA व पंजाब राज्यों को कवर करेगी। कुरुक्षेत्र के 30.9 किलोमीटर मार्ग पर 24 गांव की 66.43 हेक्टेयर क्षेत्र आएगा।

इसी को लेकर नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड NHSRCL के अधिकारी शरीन गुरुवार को न्यू लघु सचिवालय कुरूक्षेत्र में अधिकारियों व सरपंचों की बैठक लीे। उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट और अन्य सभी हितधारकों का दिल्ली-अमृतसर उच्च गति रेल परियोजना पर पर्यावरणीय और सामाजिक विचारों के प्रस्तुतीकरण के लिए सार्वजनिक परामर्श किया गया है।


आपको बता दें कि इस स्कीम के तहत रेल मंत्रालय ने 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का कार्य नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपा है। DELHI-चंडीगढ़-अमृतसर कॉरिडोर इनमें से एक प्राथमिक गलियारा है। 


आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार इस रेलमार्ग पर करीब 10 स्टेशन शामिल होंगे। इसमें DALHI, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, ब्यास और अमृतसर जिले के स्टेशनों को शामिल किया गया है। बता दें कि इस ट्रेन की रफ्तार करीबन 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस रेल के संचालन की गति 320 किलोमीटर प्रतिघंटा और औसत गति 250 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। यह दिल्ली, हरियाणा व पंजाब प्रदेशों को कवर करेगी।          

WhatsApp Group Join Now