home page

सिरसा में बिजली कर्मचारियों ने लिया बड़ा फैसला, अब ये करेंगे कर्मचारी

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा खारिया सब यूनिट के सुनील महला सर्वसम्मति से बने प्रधान

 | 
 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा खारिया सब यूनिट के सुनील महला सर्वसम्मति से बने प्रधान

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में ऑल HARYANA पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा खारिया सब यूनिट में 3 वर्षीय चुनाव करवाए गये। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान रणवीर ढुकिया ने की व मंच संचालन  आत्मा राम ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य वरिषठ उप प्रधान अविनाश चंद्र कंबोज, मुख्य सलाहकार सिरसा सुरजीत सिंह बेदी, सिटी यूनिट प्रधान बाबूलाल व सचिव लखबीर सिंह पहुंचे। 


इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि ऑल HARYANA पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सरकार व निगम मैनेजमेंट के साथ कर्मचारियों की लड़ाई लड़ रही है। दस अक्टूबर 2023 को बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के साथ यूनियन द्वारा हुए समझौते को आज तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों में सरकार व निगम मनैजमैट के खिलाफ  भारी रोष है। 


कर्मचारियों ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 4 फरवरी 2024 को जींद रैली में बिजली के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। आज खारिया में कच्चे कर्मचारी संघ से ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन में आठ कर्मचारियों ने यूनियन में आस्था जताई, जिसमें सुनील कुमार, बलविंदर ढाका, भगवाना राम, गंगाधर, राजेश ड्राईवर, राजेश बराला, संदीप महला, राय सिंह साहू ने यूनियन को ज्वाइन किया। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से आए 7 एएलएम कर्मचारियों ने यूनियन में ज्वाइन किया। 

WhatsApp Group Join Now

इस दौरान अंत में खारिया सब यूनिट के चुनाव करवाए गए, जिसमें सर्व सम्मति से प्रधान सुनील महला, सचिव आत्माराम, उप प्रधान महेंद्र रिसालिया खेड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान राजेश बराला, कैशियर रिंकू सिंह, सहसचिव विजय कुमार, संगठन कर्ता रितु रानी, सचिन कुमार व गंगाधर को चुना गया। चुनावी सभा में बाल सिंह जे ई, नरेश कुमार, मदन जे ई, नेतराम फोरमैन, मदन फोरमैन वीरेंद्र, सुनील सोहनलाल, प्रेम मौजूद रहे।