home page

चौपटा अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं किए जाने पर किसानों में रोष, किसानों ने लगाए आरोप

 | 
 चौपटा अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं किए जाने पर किसानों में रोष, किसानों ने लगाए आरोप
mahendra india news, new delhi

चौपटा अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं किए जाने पर किसानों में रोष है। किसानों ने जल्द ही धान की खरीद नहीं किए जाने पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। किसान संदीप कुमार, देवीलाल, विनोद कुमार ने बताया कि 
चौपटा अनाज मंडी में शुक्रवार से पहली बार धान की खरीद शुरू हुई। जिसको लेकर मंडी में धान की उपज लेकर पहुंचे हुए हैं। मगर हैफेड के अधिकारी धान की उपज खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं। 

किसानों ने बताया कि धान में नमी भी नहीं है। धान का सरकारी रेट 2330 रुपये प्रति क्विंटल हैं, मगर खरीददार धान को कम रेट में खरीदना चाहते हैं, इसलिए धान खरीदने में आना कानी कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि धान की उपज मंडी में लाकर दो दिन से डाली हुई है। इसके बाद भी खरीद नहीं की जा रही है। किसानों ने कहा कि जल्द ही धान नहीं खरीदा गया तो आंदोलन किया जाएगा। 

पहली बार मंडी में खरीद हुई शुरू 
चौपटा अनाज मंडी में धान की उपज पहली बार खरीदने के लिए आदेश जा हुए। मंडी में शुक्रवार को धान की खरीद शुरू होने पर किसान धान की उपज लेकर पहुंचे। अनाज मंडी में धान की खरीद होने पर आढ़तियों व किसानों ने मिठाई बांट कर खुशी जताई। गौरतलब है कि इससे पहले किसानों को सिरसा अनाज मंडी में धान की उपज बेचने के लिए जाना पड़ता था। चौपटा क्षेत्र से सिरसा अनाज मंडी की दूरी अधिक होने पर किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

WhatsApp Group Join Now


किसानों को मिलेगा फायदा
धान की चौपटा अनाज मंडी में शुरू होने से किसानों को काफी फायदा मिलेगा। यहां पर खरीद को लेकर किसानों की तरफ से काफी लंबे समय से मांग उठ रही थी। यहां पर धान की खरीद शुरू होने से नाथूसरी कलां, तरकांवाली, शाहपुरिया, शक्करमंदोरी, रूपाना गंजा, रूपाना खुर्द, नहराना, नारायण खेड़ा, माखोसरानी, कैरांवाली, दड़बा कलां, मानक दिवान, लुदेसर, रूपाना खुर्द, रूपावास सहित अनेक गांवों के किसानों को फायदा मिलेगा।